Molitics

@moliticsindia

दिल्ली-NCR में चलती स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा से कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, छात्रा को ग्रेटर नोएडा के परी चौक से ड्राइवर और कंडक्टर ने बस में बैठाया था। आरोप है कि दोनों ने उसके साथ वारदात की और करीब 47 किमी बाद कश्मीरी गेट के पास उसे छोड़ दिया। जांच में बस का CCTV बंद और खिड़कियों पर भारी पर्दे लगे मिले। पुलिस ने ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप को गिरफ्तार किया है। मामले ने बसों में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। #DelhiCrime #DelhiNews #WomenSafety #CrimeNews #BreakingNews

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch