पंजाब के अमृतसर में ड्यूटी के दौरान सहायक उप-निरीक्षक (ASI) हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे मुख्य आरोपी दीपक सिंह को इस्लामाबाद थाना क्षेत्र के पास मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया, जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। अमृतसर पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल के अनुसार, जांच में इस वारदात के तार पाकिस्तान में बैठे आतंकी हैंडलर से जुड़े पाए गए हैं। आरोपी को पैसों और ड्रग्स के धंधे का लालच देकर अपनी 'लॉयल्टी साबित करने' के लिए अकेले पुलिस अधिकारी को निशाना बनाने और घटना का वीडियो बनाने का निर्देश मिला था। पुलिस ने मौके से .30 बोर की पिस्टल, कारतूस और स्कूटर जब्त किया है और फरार साथी की तलाश में व्यापक सर्च ऑपरेशन जारी है। #Amritsar #PunjabPolice #Encounter #ASIHarjitSingh #PunjabNews
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch