सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से हुए भयावह हादसे में घायल 18 वर्षीय अयान और उनके पिता ने जमीनी हकीकत बयां करते हुए प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पास ही इलेक्ट्रिकल की दुकान पर काम सीख रहे अयान दोपहर करीब 12:30 बजे अचानक इमारत गिरने से मलबे के नीचे दब गए थे। अयान ने बताया कि हादसे के बाद लगभग 3 घंटे तक वह मलबे में दबे रहे। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय दुकानदारों ने अपनी जान जोखिम में डालकर उन्हें मलबे से बाहर निकाला। पीड़ित परिवार के अनुसार, दुर्घटनास्थल पर पुलिस मौजूद थी, लेकिन वे दूर खड़े देखते रहे और स्थानीय लोगों ने ही रेस्क्यू कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में 4-5 दिनों के इलाज और जांच के बाद अयान को डिस्चार्ज किया गया है। #SatyaNiketan #BuildingCollapse #GroundReality #DelhiPolice #MCDNegligence
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch