निर्वाचन आयोग (ECI) के भीतर आंतरिक मतभेदों और प्रक्रियाओं को लेकर उठीं चिंताओं के बीच आयोग ने आधिकारिक बयान जारी कर अपना रुख स्पष्ट किया है। आयोग का कहना है कि पिछले एक साल में उसके पूर्ण सदस्यीय निकाय (Full Commission Body) द्वारा लिए गए सभी फैसले पूरी तरह से सर्वसम्मति से लिए गए हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, आयोग संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत अपने दायित्वों का निर्वहन करता है, जहां किसी भी नीतिगत निर्णय या मसौदे से पहले लिखित टिप्पणियां, तकनीकी सुझाव और अलग-अलग विचार नियमित चर्चा का हिस्सा होते हैं। ECI ने जानकारी दी कि हाल के महीनों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) सहित करीब 40 नई पहल शुरू की गई हैं। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि ECINet जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म सख्त डेटा-सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत काम कर रहे हैं और Electoral Registration Officers (ERO) को कानून के तहत ही नाम जोड़ने या हटाने के वैधानिक अधिकार प्राप्त हैं। #ElectionCommission #ECI #SIR #VoterList #IndianDemocracy
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch