Molitics

@moliticsindia

सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत ढहने के भीषण हादसे को लेकर मौके पर मौजूद 20 साल पुराने प्रत्यक्षदर्शी ने प्रशासनिक लापरवाही और मिस्त्रियों की घातक जिद की पोल खोल दी है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, यह कोई अचानक हुआ हादसा नहीं था, बल्कि साफ तौर पर चेतावनी को नजरअंदाज करने का नतीजा था। स्थानीय निवासी ने बताया कि बिना किसी मजबूत सपोर्ट के जर्जर इमारत की मुख्य दीवार को गैस कटर से काटा जा रहा था। जब पास के लोगों ने खतरे को देखते हुए मिस्त्रियों को चेतावनी दी और मना किया कि ऐसा करने से पूरी बिल्डिंग गिर सकती है, तब भी काम बंद नहीं किया गया। चेतावनी को अनदेखा कर दीवार काटने की इसी घातक लापरवाही के कारण कुछ ही देर में पूरी 5 मंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई #SatyaNiketan #BuildingCollapse #MCDNegligence #DelhiNews #GroundReality

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch