उत्तर प्रदेश के महत्वाकांक्षी गंगा एक्सप्रेसवे पर भारी बारिश के बाद उन्नाव के पास आई अनगिनत दरारों, धंसती सड़कों और 10 मीटर गहरे गड्ढों की खबरों के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार की कार्यशैली और निर्माण की गुणवत्ता पर तंज कसा है। एक्सप्रेसवे की खस्ताहाली और पैचवर्क वाली जगह फिर से टूटने की वीडियो व तस्वीरें शेयर करते हुए अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर व्यंग्यात्मक चेतावनी दी "हमारी भाजपावालों के लिए एक सलाह है, अब कभी ‘माँ गंगा’ बुलाएं तो गंगा एक्सप्रेसवे से मत आइएगा।" उन्होंने तंज कसते हुए आरोप लगाया कि नदी की धाराओं की तरह दिख रही ये दरारें सरकार के भ्रष्टाचार और आधे-अधूरे निर्माण का सबूत हैं, जिससे यात्रियों की जान खतरे में पड़ सकती है। #AkhileshYadav #GangaExpressway #SamajwadiParty #BJP #UPNews
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch