Molitics

@moliticsindia

मध्य प्रदेश में मूंग की 100% सरकारी खरीद की मांग को लेकर भोपाल की सड़कों पर उग्र प्रदर्शन कर रहे किसानों के आगे राज्य सरकार को बड़ा फैसला लेना पड़ा है। सरकार ने मूंग उपार्जन की सीमा को 25% से बढ़ाकर 60% करने का ऐलान कर दिया है। इस फैसले के तहत अब प्रति एकड़ मूंग खरीद की सीमा बढ़ा दी गई है, साथ ही स्लॉट बुकिंग की तारीख 10 अगस्त और खरीदी की अंतिम तिथि 20 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। खाद वितरण की विवादित ई-टोकन व्यवस्था को भी तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। सरकार के इस बड़े आश्वासन के बाद किसान संगठनों ने अपना भोपाल आंदोलन समाप्त कर दिया है। #MadhyaPradesh #FarmersProtest #MohanYadav #KisanAndolan

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch