दिल्ली की Special Intensive Revision (SIR) प्रक्रिया के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार के चार सदस्यों को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस पाने वालों में अरविंद केजरीवाल, उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, पिता गोबिंद राम केजरीवाल, मां गीता देवी और 25 वर्षीय बेटे पुलकित केजरीवाल शामिल हैं। ये सभी नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के एक हिस्से में नोटिस पाने वाले 110 लोगों में शामिल हैं। इनके नाम ‘Unmapped with Last SIR’ श्रेणी में रखे गए हैं। इसका मतलब है कि मौजूदा मतदाता रिकॉर्ड को पिछले SIR के रिकॉर्ड से मैप नहीं किया जा सका। हालांकि, दिल्ली CEO के मुताबिक SIR का नोटिस मिलना या ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम न होना अपने-आप में अयोग्यता का अंतिम प्रमाण नहीं है। प्रत्येक मामले की जांच दस्तावेजों और निर्धारित प्रक्रिया के आधार पर की जाएगी। #DelhiSIR #ArvindKejriwal #DelhiVoterList #SIR #DelhiNews
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch