Molitics

@moliticsindia

बिहार के पूर्णिया के चपय गांव में 18 वर्षीय रिया ने अपनी पसंद के युवक से कोर्ट मैरिज की। रिपोर्टों के मुताबिक, दोनों अलग-अलग जातियों से हैं। शादी के बाद परिवार ने रिया का पुतला बनाया, उसकी तस्वीर लगाई और अर्थी निकालकर श्मशान घाट तक ले गए। पिता मनोज गोस्वामी ने पुतले को मुखाग्नि दी। इस दौरान ग्रामीण और रिश्तेदार भी मौजूद रहे। रिपोर्टों के अनुसार, रिया 8 सितंबर को युवक के साथ घर से गई थी। बाद में पुलिस ने उसे दिल्ली से बरामद किया और कोर्ट में उसका बयान दर्ज हुआ, जहां उसने अपनी मर्जी से शादी करने की बात कही। #Purnia #InterCasteMarriage #BiharNews #LoveMarriage #CasteDiscrimination

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch