Molitics

@moliticsindia

नेपाल में विनाशकारी फ्लैश फ्लड के बाद अपर त्रिशूली क्षेत्र का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें नदी की तेज धार और पानी का बेहद खतरनाक बहाव दिखाई दे रहा है। बाढ़ ने त्रिशूली और भोटेकोशी नदी कॉरिडोर में भारी तबाही मचाई है और कई हाइड्रोपावर परियोजनाओं को भी नुकसान पहुंचा है। अपर त्रिशूली की सुरंगों में फंसे लोगों के लिए नेपाली सेना लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। 191 लोगों को हाइड्रोपावर सुरंगों से सुरक्षित निकाला जा चुका है, जबकि कुछ जगहों पर बचाव अभियान अभी भी जारी है। #UpperTrishuli #NepalFloods #FlashFlood #TrishuliRiver #NepalDisaster

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch