Molitics

@moliticsindia

महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए Domino’s Pizza के 4 आउटलेट्स के लाइसेंस निलंबित (Suspend) कर दिए हैं। कंपनी पर खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता मानकों (Food Safety Rules) का गंभीर उल्लंघन करने का आरोप लगा है। FDA की टीम द्वारा की गई औचक जाँच (Surprise Inspection) के दौरान किचन में साफ-सफाई की कमी, एक्सपायरी सामग्री और खाद्य मानकों की अनदेखी पाई गई। इस कार्रवाई के बाद फ़ास्ट-फ़ूड चेन में मिलने वाले खाने की गुणवत्ता और हाइजीन पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन ने साफ़ कर दिया है कि लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले आउटलेट्स के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। #Dominos #FoodSafety #FDAMaharashtra #MaharashtraNews #ConsumerSafety

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch