कर्नाटक के उच्च शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी ने इस्लाम और कुरान को लेकर अपने विचार साझा किए। कोप्पल के कुकनूर में पैगंबर मोहम्मद की जयंती के मौके पर आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि इस्लाम एक महान और मानवीय धर्म है और समाज में इसे लेकर कई गलत धारणाएं फैली हुई हैं। उन्होंने कहा कि कुरान केवल मुसलमानों के लिए नहीं है, इसे कोई भी पढ़ सकता है। रायरेड्डी ने यह भी कहा कि वे मठ-मंदिर कम जाते हैं, लेकिन कम से कम एक बार हज यात्रा करना चाहते हैं। उनके बयान पर BJP ने आपत्ति जताते हुए इसे अन्य धर्मों को नीचा दिखाने वाला बताया और माफी की मांग की #BasavarajRayareddy #Karnataka #Islam #Quran #Hajj
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch