महाराष्ट्र में SIR की Draft Electoral Roll जारी होने के बाद करीब 2.07 करोड़ मतदाता पुराने रिकॉर्ड से ड्राफ्ट सूची में शामिल नहीं हुए, जो पिछली मतदाता सूची का लगभग 21.14% है। चुनाव अधिकारियों के मुताबिक इनमें मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित या सत्यापन के दौरान जिनके फॉर्म उपलब्ध नहीं हो सके, ऐसे मामले शामिल हैं। इसी मुद्दे को लेकर राहुल गांधी ने महाराष्ट्र 2024 में लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बीच मतदाताओं की संख्या में हुई वृद्धि तथा बंगाल में SIR के दौरान अपीलों के बाद नाम बहाल होने के आंकड़ों का हवाला देते हुए चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी व्यवस्था में बदलाव का इस्तेमाल BJP को फायदा पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। #RahulGandhi #ElectionCommission #DraftVoterList #MaharashtraPolitics
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch