E20 (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) नीति को लेकर दिल्ली में सियासी हलचल तेज हो गई है। E20 के विरोध में पैदल मार्च निकालने की घोषणा करने वाले तहसीन पूनावाला ने दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें उनके आवास पर ही रोक दिया और बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी। दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में वाहन मालिकों और नागरिकों के साथ E20 नीति पर संवाद करेंगे। #E20Petrol #PoliticalNews #TehseenPoonawalla #FuelPolicy #EthanolBlending
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch