'जुलाई ख़त्म हो गया क्या…' Bihar TRE 4 Protest: पटना के गर्दनीबाग में TRE-4 अभ्यर्थियों का धरना जारी है. अभ्यर्थी अब शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी के पुराने बयान का हवाला देते हुए उनसे किया गया वादा पूरा करने की मांग कर रहे हैं. दरअसल, 2 जून को शिक्षा मंत्री ने कहा था कि TRE-4 का नोटिफिकेशन जुलाई में हर हाल में जारी कर दिया जाएगा. लेकिन जुलाई बीत चुका है और अगस्त भी आधा गुजर गया है, इसके बावजूद नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है. ऐसे में धरने पर बैठे अभ्यर्थी अब तंज कसते हुए पूछ रहे हैं 'जुलाई खत्म हो गया, क्या?' देखिए वीडियो -
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch