मध्य प्रदेश में सड़कों पर धौंस जमाने और नियम-कायदों की धज्जियां उड़ाने वाले 'VIP कल्चर' पर नकेल कसने के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। प्रदेशभर में निजी और अनाधिकृत वाहनों पर अवैध रूप से लगाए गए हूटर, सायरन, लाल-नीली बत्ती, काली फिल्म (ब्लैक टिंट) और फर्जी नेमप्लेट के खिलाफ 10 अगस्त तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत न सिर्फ आम जनता, बल्कि नेताओं, मंत्रियों के स्टाफ और अफसरों की गाड़ियाँ भी रडार पर हैं। पुलिस चेकिंग पॉइंट लगाकर गाड़ियों से तुरंत हूटर और बत्तियां उतरवा रही है और भारी चालान काट रही है। #VIPCulture #MadhyaPradeshPolice #MPNews
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch