देश भर में E20 (इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल) को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जनता से मिली 2 लाख से अधिक याचिकाओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने और अपनी बात रखने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। केजरीवाल ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि जनता की आवाज़ को पुलिस के दम पर दबाया जा रहा है। उन्होंने तंज़ कसते हुए कहा कि सरकार अपनी ताकत अपने ही देश के लोगों पर दिखाने के बजाय अमेरिकी दबाव के आगे न झुके और डोनाल्ड ट्रंप को हिम्मत दिखाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर देश पर ज़बरदस्ती E20 ईंधन थोपना बंद नहीं किया गया, तो जनता एक बार फिर सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। #ArvindKejriwal #E20Fuel #E20Petrol #PMModi #AAPVsBJP #Trump
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch