प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शुरू हुए 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी के पहले 'स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन' (SOTTO) पोर्टल का आधिकारिक उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं पोर्टल पर पहली पंजीकृत दाता के रूप में मृत्यु के उपरांत अपने सभी महत्वपूर्ण अंगों को दान करने का संकल्प लिया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा पोर्टल के शुभारंभ के साथ ही मुख्यमंत्री को अंगदान संकल्प पत्र (सर्टिफिकेट) भी जारी किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य दिल्ली में अंगदान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना और अधिक से अधिक लोगों को इस महादान अभियान से जोड़ना है। #RekhaGupta #DelhiCM #OrganDonation #SOTTO #SevaSankalpAbhiyan
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch