Molitics

@moliticsindia

विदेश मंत्री एस. जयशंकर, पूर्व दिल्ली डिप्टी CM मनीष सिसोदिया, पूर्व सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज रंजना देसाई समेत कई चर्चित नामों को दिल्ली की Special Intensive Revision (SIR) के तहत नोटिस जारी किए गए हैं। रिपोर्टों के मुताबिक, जयशंकर और उनकी पत्नी, द्विवेदी और उनकी पत्नी तथा रंजना देसाई के परिवार के सदस्यों के रिकॉर्ड ‘Unmapped with Last SIR’ श्रेणी में हैं। वहीं, सिसोदिया और उनके परिवार के सदस्यों के रिकॉर्ड में अलग-अलग तरह की विसंगतियां दर्ज की गई हैं। नोटिस पाने वालों में CBI निदेशक प्रवीण सूद, विदेश सचिव विक्रम मिस्री, SEBI चेयरमैन तुहिन कांत पांडे और कई वरिष्ठ व पूर्व नौकरशाह भी शामिल हैं। हालांकि, दिल्ली CEO ने स्पष्ट किया है कि SIR नोटिस मिलने का मतलब नाम का मतदाता सूची से हटना नहीं है। किसी नाम को हटाने से पहले संबंधित मतदाता को अपना पक्ष रखने का अवसर और उचित आदेश देना जरूरी है। #DelhiSIR #VoterList #SIR #DelhiNews #ElectionCommission

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch