Molitics

@moliticsindia

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और टीवी डिबेट्स का प्रमुख चेहरा रहे शहजाद पूनावाला ने पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। पूनावाला ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को अपना इस्तीफा सौंपते हुए इसे स्वीकार करने का अनुरोध किया है। अपने इस्तीफे में पूनावाला ने लिखा कि उन्होंने व्यक्तिगत और वित्तीय परिस्थितियों (Financial and Personal Circumstances) के कारण कॉर्पोरेट/प्राइवेट सेक्टर में रुख करने का फैसला किया है। उन्होंने आगे स्पष्ट किया कि वे भले ही व्यवस्था छोड़ रहे हों, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और भारत को 'विकसित भारत' बनाने के मिशन का समर्थन आगे भी करते रहेंगे। #ShehzadPoonawalla #BJP #Resignation #NationalSpokesperson

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch