नैनीताल के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बेतालघाट में शिक्षकों की भारी कमी से छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। 3 सितंबर को कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं की छात्राओं ने शिक्षक नियुक्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। रिपोर्ट के मुताबिक इंटर स्तर के सभी 9 प्रवक्ता पद खाली हैं, जबकि स्नातक स्तर के 5 पद भी रिक्त हैं। कुछ विषयों की पढ़ाई अतिथि और PTR शिक्षकों के भरोसे चल रही है। #Nainital #Betalghat #Uttarakhand #Education #TeacherShortage
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch