स्वतंत्र भारद्वाज की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में आज तत्काल सुनवाई जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान एक नाबालिग कार्यकर्ता के पिता पर कथित हमले के मामले में गिरफ्तार ‘हिंदुत्व इन्फ्लुएंसर’ स्वतंत्र भारद्वाज की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने आज तत्काल सुनवाई की अनुमति दी है। भारद्वाज के वकील ने कहा कि वह पिछले तीन दिन से हिरासत में हैं। रविवार को उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। भारद्वाज को 4 सितंबर को बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया था। #SwatantraBhardwaj #DelhiHighCourt #JantarMantar #DelhiNews #BreakingNews ( Swatantra Bhardwaj, Delhi High Court, Habeas Corpus, Jantar Mantar Protest, Judicial Custody, Delhi News )
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch