Molitics

@moliticsindia

दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान एक 25 वर्षीय महिला की निजी तस्वीर को कथित तौर पर AI और फेस-स्वैप तकनीक से मॉर्फ कर बैनर-पोस्टर में इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। महिला ने दिल्ली पुलिस में शिकायत देकर आरोप लगाया कि उसकी तस्वीर को बिना सहमति के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ जोड़कर एक फर्जी तस्वीर तैयार की गई। आरोप है कि इस तस्वीर को प्रदर्शन के दौरान बैनर और पोस्टर पर प्रदर्शित किया गया और इससे जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किए गए। शिकायत में CJP से जुड़े सौरव दास, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और रत्ना सिंह के नाम का उल्लेख किया गया है। हालांकि, पुलिस के मुताबिक FIR में फिलहाल किसी व्यक्ति को आरोपी के तौर पर नामजद नहीं किया गया है। मामले में फोटो बनाने, प्रिंट कराने, प्रदर्शन में इस्तेमाल करने और सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की जांच की जा रही है। #CJP #JantarMantar #DelhiPolice #AIMorphedPhoto #DelhiNews

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch