कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला है। खरगे ने SIR को लोकतंत्र विरोधी और एक ऐसा 'फ्रैंकेस्टाइन मॉन्स्टर' (Frankenstein Monster) करार दिया, जिसने अब भाजपा नेताओं (लालकृष्ण आडवाणी, एस. जयशंकर व अन्य) को भी लपेटे में ले लिया है। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में हटाए गए 1,13,943 मतदाता (93%) अपील जीतकर फिर सूची में शामिल हुए हैं। इसके साथ ही, चुनाव आयोग द्वारा "VIP/marked electors" प्रेस रिलीज पर सवाल उठाते हुए खरगे ने पूछा कि क्या देश में VIP और आम मतदाताओं के लिए अलग-अलग मानक तय किए जा रहे हैं। #MallikarjunKharge #Congress #ElectionCommission #SIR #VoterList
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch