Molitics

@moliticsindia

दिल्ली विधानसभा के सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी (AAP) के किराड़ी से विधायक अनिल झा के सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो को लेकर उन पर जमकर निशाना साधा। वायरल वीडियो में विधायक कथित तौर पर बनियान और शॉर्ट्स (हाफ पैंट) पहनकर 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' का फॉर्म भरवाने आई महिलाओं के कागजों पर हस्ताक्षर करते नजर आ रहे हैं। विधानसभा में इस मुद्दे को उठाते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने तंज कसा और कहा "अरे भाई, महिलाएं आपसे दस्तखत कराने आ रही हैं, कम से कम ठीक से कपड़े पहनकर तो बैठिए!" उन्होंने विधायक के इस आचरण को जनप्रतिनिधि के पद की गरिमा के खिलाफ और शर्मनाक बताया। #RekhaGupta #AnilJha #AAPvsBJP #DelhiAssembly #LakshmiYojana

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch