बांकीपुर उपचुनाव में 27वें राउंड के बाद 16,887 वोटों की अजेय बढ़त हासिल करने के बाद जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला है। प्रशांत किशोर ने कहा कि यह सिर्फ विधायक चुनने का चुनाव नहीं, बल्कि बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व को संदेश है कि बिहार की जनता आपराधिक या विवादित छवि का मुख्यमंत्री नहीं चाहती। उन्होंने कहा कि लोगों को ऐसा नेतृत्व चाहिए जो शिक्षा, रोजगार और पलायन रोकने पर काम करे। पीएम मोदी और अमित शाह को चुनाव से पहले बिहार के असल विकास पर ध्यान देना चाहिए हम ठेकेदारी के लिए विधायक बनने नहीं आए हैं। #PrashantKishor #JanSuraaj #BankipurByElection #BJP #PMModi #AmitShah
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch