कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 5 सितंबर को नई दिल्ली में शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकालने का ऐलान किया है. CJP का आरोप है कि भारत सरकार ने 25 जुलाई को युवाओं से किए गए वादे अब तक पूरे नहीं किए हैं. इन वादों के बाद ही युवाओं ने देशभर में चल रहे अपने प्रदर्शन वापस लिए थे. CJP के प्रेस रिलीज़ के मुताबिक, 5 सितंबर को मार्च इंडिया गेट से शुरू होकर नई दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक जाएगा. मार्च में NEET से जुड़े मामलों में जान गंवाने वाले छात्रों और पुलिस कार्रवाई में पीड़ित लोगों के परिवार भी शामिल होंगे. देशभर से छात्र, युवा संगठन और युवा नागरिक भी मार्च में हिस्सा ले सकते हैं.
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch