Bihar के लखीसराय में अशोक धाम मंदिर में आज, 17 अगस्त को सावन के सोमवार पर भगदड़ मच गई. इसमें अभी तक करीब 6–7 महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, कई घायल हैं.जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार के अनुसार, 'अफ़वाह फैली थी कि खंभा गिरने से करंट आ रहा था. जबकि सिर्फ़ बिजली का तार टूटा था. बाईं तरफ लगी महिलाओं की लाइन पर दबाव बना और महिलाएं एक के ऊपर एक गिरती चली गईं.' समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक चश्मदीद के हवाले से कहा, 'हम महिलाएं लाइन में खड़ी थीं. हम गिर गए और करीब 20-25 महिलाएं एक-दूसरे के ऊपर गिर गईं. भीड़ के नीचे दबने से कई महिलाएं बेहोश हो गईं. मैं भी बेहोश हो गई थी. यह सब बहुत ज्यादा भीड़ होने की वजह से हुआ.'
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch