मध्य प्रदेश के रीवा में युवा कांग्रेस ने स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला के निवास का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने अस्पतालों में डॉक्टरों की अनुपस्थिति, एम्बुलेंस की कमी और कथित लापरवाही को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि रीवा के सरकारी अस्पतालों में लगातार लापरवाही के मामले सामने आ रहे हैं और इसका खामियाजा मरीजों व उनके परिवारों को भुगतना पड़ रहा है। प्रदर्शन का नेतृत्व युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक परमार ने किया। प्रदर्शनकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफे की मांग की। #Rewa #MadhyaPradesh #RajendraShukla #YouthCongress #HealthSystem
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch