News Pinch

@thenewspinch

मोहन यादव सरकार ने मानी किसानों की बात, आंदोलन ख़त्म! मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कई दिनों से जारी किसानों का आंदोलन फिलहाल समाप्त हो गया है. संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) की अगुवाई में प्रदर्शन कर रहे किसानों ने सरकार के साथ हुई बातचीत के बाद धरना खत्म करने का ऐलान किया. सरकार ने मूंग की MSP पर खरीद बढ़ाने, खाद वितरण में लागू ई-टोकन व्यवस्था को तत्काल समाप्त करने और किसानों की अन्य मांगों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया. इन भरोसों के बाद किसानों ने अपना आंदोलन वापस लेने का फैसला किया. MP News | Madhya Pradesh | Farmers Protest | India News

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch