Molitics

@moliticsindia

लखनऊ स्थित अपने ड्रीम प्रोजेक्ट 'जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर' (JPNIC) की बदहाली और योगी सरकार द्वारा इसे प्राइवेट लीज पर देने की तैयारियों पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। ​सपा प्रमुख ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर JPNIC परिसर की तस्वीरें साझा करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जानबूझकर सार्वजनिक और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर को उपेक्षित करती है ताकि बाद में इसे उद्योगपतियों को सौंपा जा सके। उन्होंने भाजपा की नीतियों को आधुनिकता, प्रगति और स्वतंत्रता सेनानियों के विचारों का विरोधी करार देते हुए कहा कि वर्तमान और आने वाली पीढ़ियां इस लापरवाही के लिए भाजपा को कभी माफ नहीं करेंगी। ​#AkhileshYadav #SamajwadiParty #JPNIC #Lucknow #UPPolitics

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch