Molitics

@moliticsindia

पंजाब में ड्रग्स को लेकर BJP की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के ऐलान के बीच अरविंद केजरीवाल ने BJP पर पलटवार किया है। केजरीवाल ने दावा किया कि पंजाब में पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आने वाली ड्रग्स पर AAP सरकार ने कार्रवाई की, जबकि अब नशे के कारोबार का बड़ा हिस्सा BJP शासित राज्यों से जुड़ा है। उन्होंने गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, यूपी और दिल्ली का नाम लेते हुए BJP सरकारों पर सवाल उठाए। केजरीवाल ने मुंद्रा पोर्ट का हवाला देते हुए केंद्र सरकार की जिम्मेदारी पर भी सवाल खड़ा किया और BJP से कहा कि पंजाब में नशे के खिलाफ राजनीति करने के बजाय अपने राज्यों में भी कार्रवाई करे। #ArvindKejriwal #Punjab #DrugCrisis #AAP

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch