Molitics

@moliticsindia

इंस्टाग्राम पर कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी की छवि को नुकसान पहुंचाने के इरादे से पोस्ट किए गए एक आपत्तिजनक वीडियो मामले में बेंगलुरु पुलिस ने शिकंजा कसा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और कानूनी टीम की शिकायत के बाद पुलिस ने साइबर अपराधों और गलत सूचनाओं के प्रसार को रोकने के लिए यह कदम उठाया है। पुलिस अब अकाउंट और वीडियो अपलोड करने वाले यूजर का पता लगाने में जुटी है। #RahulGandhi #BengaluruPolice #SocialMedia #Congress

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch