डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में शुक्रवार को एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों समेत 14 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में लेफ्टिनेंट जनरल मुतोम्बो काटालायी टिएंडे और लेफ्टिनेंट जनरल बाकुमी लिकुलिया भी शामिल हैं। विमान दक्षिण-पश्चिमी शहर किक्विट से राजधानी किंशासा लौट रहा था। अधिकारियों के मुताबिक, विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद यह क्वांगो प्रांत के केंगे में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। #Congo #CongoPlaneCrash #PlaneCrash #WorldNews
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch