“जो दुष्कर्म करेगा, उसका एनकाउंटर होगा!”-जमुई मामले पर JDU विधायक अनंत सिंह जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी के मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव के पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार होने के बाद JDU विधायक अनंत कुमार सिंह ने पुलिस कार्रवाई का समर्थन किया। उन्होंने कहा, “जो व्यक्ति ऐसा काम करता है, उसे एक ही दिन में मार देना चाहिए… जो दुष्कर्म करेगा, उसका एनकाउंटर होगा।” उन्होंने आरोपी के पैर में गोली लगने की कार्रवाई को भी “जरूरी” बताया। जमुई मामले में पुलिस ने अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच जारी है। #AnantSingh #Jamui #Bihar #JDU #WomenSafety
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch