यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस गठबंधन को लेकर खींचतान के बीच सपा सांसद इकरा हसन ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि गठबंधन हुआ तो अच्छा रहेगा, लेकिन अगर गठबंधन नहीं हुआ तो नुकसान कांग्रेस को ही होगा। इकरा हसन का यह बयान कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के उस रुख के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस के बिना बीजेपी को हराना संभव नहीं है और सीट बंटवारे पर जल्द फैसला होना चाहिए। #IqraHasan #SamajwadiParty #Congress #AkhileshYadav #UttarPradesh
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch