Molitics

@moliticsindia

दिल्ली में बाबा रामदेव ने पतंजलि के गाय के घी और दवाओं पर उठ रहे सवालों को खारिज करते हुए कहा कि “न तो पतंजलि का गाय का घी और न ही उसकी कोई दवा नकली है।” उन्होंने कहा कि 99% लोग सुनी-सुनाई बातों के आधार पर वीडियो बना रहे हैं। लेकिन पतंजलि के घी को लेकर पहले आधिकारिक जांच में सैंपल फेल हो चुका है। 2020 में उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में लिए गए पतंजलि गाय के घी के सैंपल को राज्य और केंद्रीय लैब, दोनों की जांच में मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया। 2025 में ADM कोर्ट ने पतंजलि समेत डिस्ट्रीब्यूटर और रिटेलर पर कुल ₹1.40 लाख का जुर्माना लगाया। पतंजलि ने इस कार्रवाई को चुनौती देने की बात कही थी। #Ramdev #Patanjali #PatanjaliGhee #FoodSafety #FactCheck

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch