Molitics

@moliticsindia

समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का बिहार सरकार पर हमला, बोले- “कानून व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है” समस्तीपुर में नाबालिग लड़की से कथित बदसलूकी का वीडियो सामने आने के बाद RJD नेता तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ऐसी घटनाओं को “छिटपुट घटना” बताकर पल्ला झाड़ लेगी और मुख्यमंत्री पर अपराधियों को जाति देखकर संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर भी तंज कसा। दरअसल, समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम इलाके में हुई घटना के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों-विकास कुमार, राहुल कुमार, राम बाबू सहनी और अवधेश पासवान-को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मामला BNS, POCSO और IT Act की संबंधित धाराओं में दर्ज किया गया है। #TejashwiYadav #Samastipur #Bihar #BiharCrime #WomenSafety

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch