सहारनपुर में एक्सप्रेसवे की हालत पर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा। बारिश के बाद सड़क के किनारे मिट्टी कटने और बड़े गड्ढों की तस्वीरें सामने आने पर उन्होंने तंज कसा-“गहरे गड्ढे हो रहे हैं, कभी पंखे से सुखाते हैं, कभी कारपेट से ढकते हैं, दुनिया हंसेगी।” मामला सिर्फ गड्ढों का नहीं, बल्कि सड़क की निर्माण गुणवत्ता, बारिश से सुरक्षा और रखरखाव की व्यवस्था पर उठ रहे सवालों का भी है। #Saharanpur #DelhiDehradunExpressway #AkhileshYadav #UttarPradesh #UPPolitics
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch