Molitics

@moliticsindia

देश में चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन संशोधन (SIR) अभियान के बाद पूर्वोत्तर के दो राज्यों मणिपुर और सिक्किम से बड़ी खबर सामने आई है। आयोग द्वारा प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची के आंकड़ों के मुताबिक, दोनों राज्यों से कुल 1.85 लाख से अधिक नाम वोटर लिस्ट से बाहर कर दिए गए हैं। ​जारी आंकड़ों के अनुसार, मणिपुर में 1,32,456 मतदाताओं (कुल सूची का लगभग 6.3%) के नाम हटाए गए हैं। वहीं सिक्किम में 54,209 नाम (लगभग 11.2%) लिस्ट से बाहर हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, नाम हटने की मुख्य वजहों में फॉर्म न मिलना, अनुपस्थिति, पते में बदलाव (Shifted), डुप्लीकेट प्रविष्टियां और मृत मतदाताओं के नाम शामिल हैं। इसके अलावा, मणिपुर में जारी जातीय संघर्ष के कारण विस्थापित हुए लोगों की वजह से भी बड़े पैमाने पर नाम 'Shifted' श्रेणी में दर्ज हुए हैं। ​#ElectionCommission #SIR2026 #VoterList #ManipurNews #SikkimNews

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch