असम में एक महिला को कथित तौर पर ‘डायन’ बताकर उसके साथ अमानवीय व्यवहार करने के मामले में गुवाहाटी हाईकोर्ट ने एक आरोपी को जमानत दे दी है। आरोप है कि गांव के लोगों ने महिला को ‘डायन’ बताकर उसके साथ मारपीट की, उसे सार्वजनिक रूप से निर्वस्त्र किया और कथित तौर पर मानव मल खाने के लिए मजबूर किया। मामले में आरोपी पर महिला की बेटी का हाथ पकड़कर उसे नदी पार खींचने का भी आरोप है। गुवाहाटी HC ने कहा कि मामले की जांच पूरी हो चुकी है और चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। आरोपी 72 दिनों से अधिक समय से हिरासत में था, इसलिए ट्रायल के लिए उसकी आगे की हिरासत जरूरी नहीं है। कोर्ट ने ₹50,000 के बॉन्ड और दो जमानतदारों की शर्त पर जमानत दी। आरोपी को पीड़िता या गवाहों से संपर्क न करने का निर्देश भी दिया गया। #GauhatiHighCourt #Assam #WitchHunting #WomenSafety #BreakingNews
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch