वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय (बाबतपुर) एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा सामने आया है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (IX-1810) से मुंबई जा रहे आजमगढ़ निवासी यात्री कमलेश राय की लाइसेंसी पिस्टल की जब सिक्योरिटी चेकिंग और कारतूसों की गिनती की जा रही थी, तभी अचानक गोली चल गई। अधिकारियों के मुताबिक, लोडेड पिस्टल से चली गोली फर्श से टकराकर रीबाउंड हुई और इन-लाइन बैगेज चेकिंग में तैनात AAICLAS की महिला कर्मचारी सुमन कुमारी के पैर व जांघ में और पास खड़े रोहित राज के हाथ में जा लगी। हादसे के बाद टर्मिनल में अफरा-तफरी मच गई। दोनों घायलों को तुरंत पास के न्यू लक्ष्मी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मौके पर पहुंचे वाराणसी पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल और वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। #VaranasiNews #VaranasiAirport #AirportSecurity #UttarPradesh
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch