क्विक-कॉमर्स कंपनी Zepto के वेयरहाउस में वेतन कटौती और कंपनी की नीतियों को लेकर कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा है। 100 से अधिक कर्मचारियों ने एकजुट होकर वेयरहाउस के बाहर जमकर हंगामा किया और प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के उनके वेतन में कटौती की गई है और काम के घंटे बढ़ाने के साथ-साथ भत्तों में भी भारी कमी कर दी गई है। विरोध-प्रदर्शन के कारण वेयरहाउस की डिलीवरी प्रक्रिया और काम-काज पूरी तरह ठप हो गया है। #Zepto #ZeptoWorkers #Protest #WarehouseProtest #GigWorkers
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch