News Pinch

@thenewspinch

कानपुर में कचरे से एक्सपायर चॉकलेट लूट ले गए लोग… कानपुर में सड़क किनारे बड़ी मात्रा में एक्सपायरी चॉकलेट और टॉफियां मिलने के बाद उन्हें बटोरने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. बाइक और कार से पहुंचे लोग हाईवे किनारे अपनी गाड़ी खड़ी कर कचरे से चॉकलेट-टॉफियों के डिब्बे उठाते नजर आए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, वायरल वीडियो एलएमएल चौराहे से थम्सअप चौराहे के बीच फर्टिलाइजर फैक्ट्री के पीछे हाईवे किनारे का है. बताया जा रहा है कि किसी कंपनी ने बड़ी मात्रा में एक्सपायर हो चुकी चॉकलेट और टॉफियों के डिब्बे खुले में फेंक दिए थे. इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे और देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई. लोग सड़क किनारे पड़े डिब्बों से चॉकलेट और टॉफियां उठाकर ले जाने लगे. देखिए वीडियो... UP News | Uttar Pradesh | #UPNews | Kanpur Viral Video

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch