Molitics

@moliticsindia

झारखंड के मगध-आम्रपाली कोयला क्षेत्र में लेवी वसूली और टेरर फंडिंग से जुड़े बहुचर्चित मामले में रांची की विशेष एनआईए (NIA) अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए 12 आरोपियों को दोषी करार देकर सजा सुनाई है। अदालत ने सभी दोषियों को 8 से 10 साल की सख्त कैद और जुर्माने की सजा दी है। यह पूरा मामला वर्ष 2016 में चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित नक्सली संगठन 'तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी' (TSPC) के लिए कोयला कारोबारियों, ठेकेदारों और ट्रांसपोर्टरों से जबरन वसूली और टेरर फंडिंग से जुड़ा है। एनआईए ने 2018 में इस मामले की जांच अपने हाथ में ली थी और जांच के दौरान करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति और नकदी बरामद की गई थी। लंबे समय तक चली अदालती प्रक्रिया और 119 गवाहों की गवाही के बाद अदालत ने प्रतिबंधित संगठन की वित्तीय कमर तोड़ने वाली इस कार्रवाई पर अंतिम मुहर लगाई है। #JharkhandNews #NIACourt #TerrorFunding #Ranchi #TSPC

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch