Molitics

@moliticsindia

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा 2029 से पहले एनडीए शासित 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने के ऐलान पर एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने तीखा हमला बोला है। ओवैसी ने कहा कि बीजेपी समानता के लिए नहीं, बल्कि पूरी तरह से भारत के 18 करोड़ मुसलमानों को निशाना बनाने के उद्देश्य से UCC का एजेंडा आगे बढ़ा रही है। हैदराबाद में मीडिया से बात करते हुए ओवैसी ने आरोप लगाया कि बीजेपी और आरएसएस का यह कदम संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता का अधिकार), अनुच्छेद 25 (धार्मिक स्वतंत्रता) और बहुलतावादी व्यवस्था का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि विधि आयोग खुद इसे 'न तो आवश्यक और न ही वांछनीय' बता चुका है। ओवैसी ने बीजेपी नेतृत्व को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर वह वाकई समानता की बात करती है, तो आगामी चुनावों से पहले गोवा में लागू विशेष सामुदायिक छूटों को खत्म करके दिखाए। #AsaduddinOwaisi #UCC #UniformCivilCode #AmitShah #AIMIM

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch