Molitics

@moliticsindia

नोएडा के जिला (सरकारी) अस्पताल से स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलती एक बेहद संवेदनशील तस्वीर सामने आई है। अस्पताल में पहुंचे मरीज के परिजन इलाज के लिए आधे घंटे से लगातार डॉक्टरों और कर्मचारियों के चक्कर काटते रहे, लेकिन घंटों इंतज़ार के बाद भी जब किसी ने सुध नहीं ली, तो वे रोते-बिलखते मरीज को प्राइवेट अस्पताल ले जाने को मजबूर हो गए। सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत यह है कि आपात स्थिति में भी मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है। इलाज के अभाव में तड़पते मरीज और लाचार तीमारदारों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। #NoidaNews #NoidaHospital #HealthSystem #UPNews

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch