Molitics

@moliticsindia

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा और आरएसएस की विचारधारा पर हमला बोलते हुए बड़ा बयान दिया है। समान नागरिक संहिता (UCC) और पर्सनल लॉ पर बहस के दौरान ओवैसी ने आरोप लगाया कि भाजपा-आरएसएस की सोच रखने वाले लोग अपनी बेटियों को जायदाद में अधिकार नहीं देते, बल्कि वसीयत बनाकर पूरी संपत्ति बेटों के नाम ट्रांसफर कर देते हैं। उन्होंने दावा किया कि मुस्लिम पर्सनल लॉ में महिलाओं के संपत्ति अधिकारों का स्पष्ट प्रावधान है, जबकि विरोधी विचारधारा के लोग बेटियों को उनके अधिकार से वंचित करते हैं। #AsaduddinOwaisi #AIMIM #RSS #UCC

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch