दिल्ली के शालीमार बाग में मैक्स हॉस्पिटल रोड को चौड़ा करने की परियोजना के तहत मंगलवार देर रात अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। प्रशासन के मुताबिक, सड़क की जद में आ रहे कथित अवैध निर्माणों को हटाया गया। इस दौरान मदीना मस्जिद के हिस्से और आसपास के कुछ मकानों को भी ढहाया गया। मौके पर भारी पुलिस बल और बुलडोजर तैनात रहे। कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों और AIMIM नेताओं ने इसके समय और प्रक्रिया पर सवाल उठाए। AIMIM दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शोएब जमई देर रात मौके पर पहुंचे और कार्रवाई को असंवैधानिक बताते हुए सवाल उठाया कि “दिल्ली में आज रात ऐसी कार्रवाई क्यों की गई?” मस्जिद प्रबंधन की ओर से भी नोटिस और कानूनी प्रक्रिया को लेकर आपत्तियां सामने आई हैं। वहीं प्रशासन का कहना है कि कार्रवाई सड़क चौड़ीकरण और अतिक्रमण हटाने की परियोजना का हिस्सा है। #ShalimarBagh #MadinaMasjid #BulldozerAction #DelhiNews #EncroachmentDrive
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch