रक्षाबंधन से ठीक पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की 'वार्षिक नींद' खुल गई है! यूपी, दिल्ली और उत्तराखंड में अचानक छापेमारी का दौर शुरू हुआ, तो हज़ारों किलो डिटर्जेंट वाला खोया, मक्खियों वाला रसगुल्ला और बिना दूध का पनीर बरामद होने लगा। कानपुर में 3,300 किलो नकली खोया मिला और मुज़फ़्फ़रनगर में 14,000 लीटर संदिग्ध दूध! कमाल की बात यह है कि मिलावटखोरों का यह 'बिजनेस मॉडल' पूरे साल मजे से चलता है, लेकिन हमारे अधिकारियों को अचानक राखी के हफ्ते में ही याद आता है कि जनता ज़हर भी खा सकती है! NCDC के आंकड़े बता रहे हैं कि फ़ूड पॉइज़निंग के केस तेज़ी से बढ़ रहे हैं, पर सिस्टम का सीधा नियम है "त्योहार मनाओ, छापेमारी का ड्रामा देखो, और फिर अगले त्योहार तक बेफिक्र मिलावट खाओ! #FoodAdulteration #FoodSafety #FSSAI #RakshaBandhan #FakePaneer
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch